पटना, 22 सितंबर 2026
बिहार सरकार की योजना “सबका सम्मान, जीवन आसान” के अंतर्गत बी. डी. कॉलेज, पटना में आज द्वितीय विद्यार्थी सहयोग शिविर का सफल आयोजन किया गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दिवाकर प्रसाद के मार्गदर्शन व प्रो. शत्रुघ्न शरण सिंह के नेतृत्व में आयोजित विद्यार्थी सहयोग शिविर के नोडल पदाधिकारी डॉ. राहुल अमृतराज तथा समिति के सदस्यों एवं आमंत्रित सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही।
शिविर में विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से सुना गया। कुल 16 समस्याएँ/आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 15 मौखिक शिकायतें तथा 1 लिखित आवेदन शामिल था। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत समस्याओं पर आवश्यक विचार-विमर्श करते हुए संबंधित समस्याओं के समाधान एवं निस्तारण हेतु नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की गई।

शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों की समस्याओं के लिए एक संवेदनशील, सहज एवं त्वरित समाधान व्यवस्था उपलब्ध कराना है। महाविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों को आश्वस्त किया कि उनकी उचित समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
उपस्थिति: विद्यार्थी सहयोग शिविर समिति के 11 सदस्य तथा 4 आमंत्रित सदस्य, कुल 17 सदस्य उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए शिविर की कार्यवाही में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
![]()
