पटना, 22 सितंबर 2026

गंगा देवी महिला महाविद्यालय, पटना में आयोजित दो दिवसीय पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता-2026 का मंगलवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साह एवं खेल भावना के साथ भाग लिया।

समापन समारोह में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. डॉ. श्यामा रॉय ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए खेलों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, अनुशासन एवं आत्मविश्वास के लिए महत्वपूर्ण बताया। विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।

प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम- टीम चैंपियनशिप में जेडी विमेंस कॉलेज प्रथम, गंगा देवी महिला महाविद्यालय द्वितीय रहा। महिला एकल में काजल कुमारी (जेडी विमेंस कॉलेज)विजेता, खुशी रानी (गंगा देवी महिला महाविद्यालय)उपविजेता तथा रिशिका गौरी (गंगा देवी महिला महाविद्यालय) और अदिति कुमारी (जेडी विमेंस कॉलेज) संयुक्त तृतीय रहीं।
पुरुष एकल में उमंग भगत (ए.एन. कॉलेज) विजेता, आकाश कुमार (ए.एन. कॉलेज) उपविजेता तथा राहुल कुमार और पीयूष कुमार (ए.एन. कॉलेज) संयुक्त तृतीय रहे।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में खेल समिति की समन्वयक डॉ. मनीषा कुमारी, डॉ. मंजरी शुक्ला, प्रो. प्रमांशी जयदेव, डॉ. ललित कुमार, डॉ. शशि अग्रवाल, डॉ. अभिक सिंह एवं डॉ. अश्वनी राज, खेल प्रशिक्षक शाइस्ता प्रवीण सहित महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्राओं का सहयोग रहा।

धन्यवाद ज्ञापन खेल समिति की समन्वयक डॉ. मनीषा कुमारी ने किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed