मुंबई, 26 सितंबर 2026

टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की नई जोड़ी गुरमीत चौधरी और ईशा मालविया अपनी आने वाली फिल्म ‘तुम मेरे हो’ को लेकर सुर्खियों में हैं।

मेकर्स ने फिल्म से आकाश और तमन्ना के बीच की क्यूट नोक-झोंक का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है। गुरमीत चौधरी आकाश के किरदार में और ईशा मालविया तमन्ना के किरदार में नजर आएंगी।

फिल्म में दोनों का ये playful banter फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस इस नई जोड़ी को खूब प्यार दे रहे हैं।

Reva Creative House और DebGuru Films के बैनर तले बनी यह फिल्म एक रोमांटिक लव स्टोरी है।

यह फिल्म 23 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.