पटना, 26 सितम्बर 2026

बिहार में आई बाढ़ के मद्देनजर प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 03 लाख रुपये के सहयोग राशि का चेक मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सौंपा। इस दौरान राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह, विधायक स्नेहलता कुशवाहा एवं विधायक माधव आनंद उपस्थित थे।

जदयू विधायक रामसेवक सिंह, भाजपा विधायक जीवेश कुमार एवं भाजपा विधान पार्षद जनक राम ने अपने एक-एक माह के वेतन का चेक तथा पूर्व विधायक ललित यादव ने अपने एक माह के पेंशन का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में मुख्यमंत्री को सौंपा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुये कहा कि यह राशि राज्य में आपदा एवं कठिन परिस्थितियों के समय जरूरतमंद लोगों की मदद में काम आएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.