पटना 27 सितम्बर 2026
पटना के रवीन्द्र भवन में Private Schools and Children Welfare Association द्वारा आयोजित 14वें शिक्षक सम्मान समारोह–2026 के दौरान एक ऐसा आत्मीय और भावुक क्षण देखने को मिला, जिसने समारोह में मौजूद सभी लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

कार्यक्रम के उपरांत मंच से लौटते समय शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी जी की नजर नालंदा स्थित सरस्वती शिशु विद्या निकेतन के संचालक संजीव कुमार जी पर पड़ी। संजीव कुमार जी दिव्यांग हैं। शिक्षा मंत्री जी स्वयं उनके पास पहुंचे और आत्मीयता के साथ उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने कुछ देर उनसे बातचीत भी की।
बातचीत के दौरान शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी जी ने बेहद सहज एवं आत्मीय भाव से कहा— “You are my best friend.”

शिक्षा मंत्री जी के इन शब्दों ने संजीव कुमार जी को भावुक कर दिया। आसपास मौजूद लोग भी इस आत्मीय संवाद के साक्षी बने। यह क्षण समारोह के दौरान मानवीय संवेदना, सम्मान और अपनत्व की एक सुंदर मिसाल के रूप में सामने आया।

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी जी का यह व्यवहार इस बात को दर्शाता है कि सार्वजनिक जीवन में पद और दायित्व के साथ मानवीय संवेदना एवं व्यक्ति के प्रति सम्मान का भाव भी उतना ही महत्वपूर्ण है। किसी व्यक्ति की शारीरिक स्थिति नहीं, बल्कि उसकी प्रतिभा, समर्पण और मानवीय गरिमा महत्वपूर्ण है।

शिक्षा मंत्री जी द्वारा संजीव कुमार जी के प्रति प्रदर्शित आत्मीयता ने समारोह के माहौल को भावुक बना दिया और यह मुलाकात कार्यक्रम की यादगार तस्वीरों में शामिल हो गई।
![]()
