पटना, 1 अक्टूबर 2026

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू), क्षेत्रीय केंद्र पटना में स्वच्छता ही सेवा (SHS) अभियान 2026 के अंतर्गत आज ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान इग्नू मुख्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ परिसर के निर्माण में सामूहिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना था।

कार्यक्रम के दौरान इग्नू क्षेत्रीय केंद्र पटना के परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में क्षेत्रीय केंद्र के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कर्मचारियों के साथ-साथ शिक्षार्थियों ने सक्रिय रूप से सहभागिता की। सभी प्रतिभागियों ने परिसर के विभिन्न हिस्सों में स्वच्छता गतिविधियों में भाग लेते हुए स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया।

इस अवसर पर वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. ई. कृष्ण राव ने उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक दिन या अभियान तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि इसे हमारे दैनिक जीवन और कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। उन्होंने सभी से अपने कार्यस्थल, परिसर और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के साथ-साथ दूसरों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

क्षेत्रीय निदेशक डॉ. आसिफ इकबाल ने इस अवसर पर स्वच्छता और स्वास्थ्य के बीच संबंध को रेखांकित करते हुए कहा, “स्वच्छता ही स्वास्थ्य है।” उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक है और स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना समय की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में इग्नू क्षेत्रीय केंद्र पटना के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक स्टाफ तथा शिक्षार्थियों की सक्रिय भागीदारी रही। सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया और स्वच्छता को अपनी दैनिक आदत एवं सामाजिक जिम्मेदारी बनाने का संकल्प लिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed