पटना,01 अक्टूबर 2026

वार्ड सचिव संघ, बिहार के प्रतिनिधिमंडल ने जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार जी से पटना स्थित उनके आवास पर मुलाकात कर 1,14,691 पूर्व वार्ड सचिवों को पुनः बहाल करने का ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने पत्र के माध्यम से अपनी सेवा समाप्ति से हो रहे कठिनाइयों, सेवा को स्थायी कर सम्मानजनक वेतनमान सहित अन्य समस्याओं से अवगत कराया।

साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने वार्ड सचिवों के परिवार के भविष्य देखते हुये उनके हित में सरकार के स्तर पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए उचित पहल किए जाने का आग्रह किया।

वहीं नीतीश कुमार जी ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना एवं तथ्यों को संज्ञान में लिया तथा आग्रह करने का आश्वासन दिया

मुलाकात के दौरान विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उप-नेता सह विधान पार्षद ललन कुमार सर्राफ भी उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed