पटना,06 अक्टूबर 2026

मंगलवार को जनता दल (यू0) के प्रदेश कार्यालय, पटना में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में उप-मुख्यमंत्री विजय कुमार चैधरी एवं मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने विभिन्न जिलों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आमजनों की समस्याएँ सुनीं तथा उनके समयबद्ध समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी एवं मुख्यालय प्रभारी सह प्रदेश महासचिव अंजुम आरा सहित अन्य गणमान्य नेता उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.