पटना,08 अक्टूबर 2026

भारतीय सिनेमा के प्रख्यात अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर के निधन से कला और सिनेमा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

श्री निशांत ने कहा कि नाना पाटेकर ने अपने सशक्त अभिनय, प्रभावशाली संवाद और अदायगी सहित हर किरदार को जीवंत कर देने वाली अद्भुत प्रतिभा से भारतीय सिनेमा को समृद्ध किया। उनकी विशिष्ट अभिनय शैली और अविस्मरणीय भूमिकाएं सदैव दर्शकों के बीच स्मरणीय रहेंगी।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों, शुभचिंतकों और प्रशंसकों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed