पटना,16 अक्टूबर 2026

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा है कि सिमुलतला आवासीय विद्यालय ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उत्कृष्टता साबित कर बिहार का मान बढ़ाया है। सीफोर स्कूल रैंकिंग 2026 में देश के सर्वश्रेष्ठ सरकारी आवासीय विद्यालयों की श्रेणी में दूसरा स्थान हासिल करना पूरे बिहार के लिए गौरव का विषय है। यह सफलता विद्यार्थियों की प्रतिभा और शिक्षकों के समर्पित प्रयासों का प्रमाण है।

शिक्षा मंत्री ने इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकों, विद्यार्थियों और पूरे विद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि बिहार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों को नई पहचान देती है। इससे राज्य के अन्य सरकारी विद्यालयों को भी प्रेरणा मिलेगी।

श्री तिवारी ने विश्वास व्यक्त किया कि सिमुलतला आवासीय विद्यालय भविष्य में भी अपनी उपलब्धियों से बिहार का नाम रोशन करता रहेगा।सिमुलतला आवासीय विद्यालय ने अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासित वातावरण और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विशिष्ट पहचान बनाई है। राष्ट्रीय रैंकिंग में दूसरा स्थान प्राप्त करना विद्यालय के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। यह उपलब्धि बिहार की शैक्षणिक प्रतिष्ठा को और मजबूत करती है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.