पटना 31 अक्टूबर 2026

भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर राजकीय समारोह का आयोजन पटेल चौक, चितकोहरा पुल के निकट सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रतिमा प्रांगण में किया गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्व० सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार, कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ० दिलीप कुमार जायसवाल, सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री शीला कुमारी, आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सादा, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री लखेन्द्र कुमार रौशन, विधायक श्याम रजक, विधायक संजीव चौरसिया, विधायक संजय कुमार, बिहार राज्य किसान आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण मेहता, पूर्व विधान पार्षद कुमुद वर्मा सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने स्व० सरदार वल्लभ भाई पटेल की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, भजन कीर्तन, राष्ट्रीय गीत, राष्ट्र गान, बिहार गीत एवं देशभक्ति गीत के कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed