पटना,18 नवंबर 2026

छात्राओं को बिना विभागीय अनुमति राजगीर घुमाने और विद्यालय प्रबंधन में गड़बड़ी के मामले में गोपालगंज के दो शिक्षकों को बुधवार को निलंबित कर दिया गया।

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने घटना की जानकारी मिलते ही जांच कर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया था। जिले की वृन्दावन पंचायत में स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के निलंबित शिक्षकों में एहसान अख्तर और प्रधानाध्यापक कृष्ण भगवान यादव शामिल हैं।

डीईओ की जांच रिपोर्ट के अनुसार एहसान ने 2 से 5 अक्टूबर के बीच कक्षा 11वीं की छह छात्राओं को अपने निजी खर्च पर राजगीर भ्रमण कराया था। उन्होंने अभिभावकों को सरकारी योजना के तहत भ्रमण कराने की गलत जानकारी देकर सहमति प्राप्त की थी।

इस अनधिकृत भ्रमण की जानकारी होने के बावजूद प्रधानाध्यापक ने इसकी सूचना वरीय पदाधिकारियों को नहीं दी। जांच में विद्यालय में उपस्थिति दर्ज कर अनुपस्थित रहने, परीक्षा संचालन में अनियमितता और विद्यालय प्रबंधन में गड़बड़ी की शिकायतें भी सामने आईं। वायरल वीडियो में शिक्षक के कथित आपत्तिजनक आचरण का भी उल्लेख किया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed