पटना, 18 नवंबर 2026
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) की केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण (CEA) द्वारा आज पटना स्थित सदाकत आश्रम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बिहार में NSUI के आंतरिक संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया का औपचारिक शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के CEA सदस्य के.के. शास्त्री जी तथा NSUI आंतरिक चुनाव समन्वयक विवेक गिरी सि बिहार प्रदेश अध्यक्ष जयशंकर प्रसाद उर्फ सूरज सिंह यादव जी सहित संगठन के अन्य पदाधिकारियों की सहभागिता रही।

इस चुनाव प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य संगठन में आंतरिक लोकतंत्र को मजबूत करना, पारदर्शी चुनाव प्रणाली को बढ़ावा देना तथा जमीनी स्तर पर सक्रिय छात्र कार्यकर्ताओं को नेतृत्व के अवसर प्रदान करना है।

NSUI का संकल्प है कि संगठन की ताकत पदाधिकारियों से नहीं, बल्कि प्रत्येक छात्र कार्यकर्ता की भागीदारी और लोकतांत्रिक अधिकारों से तय होगी।
आगामी चुनाव प्रक्रिया से संबंधित सदस्यता, नामांकन एवं मतदान की विस्तृत जानकारी केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण द्वारा जारी की जाएगी।
![]()
