पटना, 25 नवंबर 2026

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंगलवार को अपराह्न 4:30 बजे हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में कुल 34 प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। बैठक में उद्योग, स्वास्थ्य, खेल, पंचायती राज और पथ निर्माण से जुड़े अहम फैसले लिए गए।

बड़े फैसले एक नजर में:

ग्राम कचहरी को बड़ी राहत: राज्य के हर ग्राम कचहरी को प्रशासनिक व्यय के लिए पहले 4,000 रुपये प्रति वर्ष मिलते थे। अब 01 अप्रैल 2027 से यह राशि बढ़ाकर 24,000 रुपये प्रति वर्ष कर दी गई।

उद्योग को जमीन:

नालंदा में 564.37 एकड़ के लिए 382.23 करोड़, समस्तीपुर में 480 एकड़ के लिए 261.91 करोड़ और शेखपुरा में 250 एकड़ के लिए 62.37 करोड़ रुपये के भूमि अधिग्रहण को मंजूरी।

पीएम सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना:

01 अक्टूबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक योजना के लिए कुल 164.51 करोड़ रुपये के व्यय को स्वीकृति।खेल को अनुदान: राज्य खेल संघ अनुदान मार्गदर्शिका, 2026 लागू। अब सभी खेल संघों को प्रतियोगिताओं के लिए हर वित्तीय वर्ष में अधिकतम 10 करोड़ रुपये तक अनुदान मिलेगा।

पेयजल और जलापूर्ति:

औरंगाबाद-रोहतास में सोन नदी के सतही जल से पेयजल के लिए 2014.65 करोड़ और अमृत 2.0 के तहत पटना जलापूर्ति के लिए 1794.32 करोड़ रुपये की स्वीकृति।

स्वास्थ्य विभाग में सख्ती: लगातार अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के आरोप में 11 डॉक्टरों को सरकारी सेवा से बर्खास्त किया गया। वहीं, आईजीआईएमएस पटना में क्रिटिकल केयर मेडिसिन के लिए 64 नए पदों और स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट के लिए 4 पदों के सृजन को मंजूरी दी गई।

पिछड़ा-अति पिछड़ा छात्रों को तैयारी:

38 जिलों में प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण केंद्रों का संचालन अब हाइब्रिड मोड में होगा। UPSC/BPSC, SSC, Banking, रेलवे की निःशुल्क तैयारी के लिए हर साल 31.97 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

बिहार है तैयार अभियान: बिहार बिजनेस कनेक्ट-2027 के प्रचार-प्रसार के लिए M/s Rediffusion का 01 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक 1.23 करोड़ रुपये + GST पर चयन।पटना में आइकॉनिक ट्रेड सेंटर: बिहार संग्रहालय के सामने नेहरू पथ और मैगल्स रोड स्थित भूखंड पर एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड के माध्यम से वाणिज्यिक भवन विकसित होगा।

सड़क:

झंझारपुर में मधेपुर-तुमरिया-अंधराठाढ़ी-रामपुर-भूपट्टी पथ (39.210 किमी) के चौड़ीकरण के लिए 192.94 करोड़ रुपये की मंजूरी।बिहार आर्थिक सलाहकार परिषद के गठन को भी कैबिनेट ने स्वीकृति दे दी।

इसके अलावा SC-ST कल्याण पदाधिकारी के 17 पदों के सृजन, बिहार खनिज (तृतीय संशोधन) नियमावली 2026 और पथ प्रमंडल से जुड़े अन्य प्रस्तावों पर भी मुहर लगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.