पटना,27 नवंबर 2026
श्रवणबाधित छात्राओं के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने और उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से महेन्द्रू स्थित एससीईआरटी में पांच दिनों से जारी कार्यशाला का शुक्रवार को समापन हो गया। समावेशी शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित कार्यशाला का विषय ‘संकेत से समावेशन’ था। इसमें कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के शिक्षकों को भारतीय सांकेतिक भाषा का प्रशिक्षण दिया गया।

23 दिसम्बर से शुरू हुई कार्यशाला का समापन डायट के संयुक्त निदेशक डॉ. सुरेंद्र कुमार और समावेशी शिक्षा विभाग के प्रभारी श्री विजय कुमार भास्कर की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में हुआ।

कार्यशाला में शिक्षकों को भारतीय सांकेतिक भाषा के बुनियादी कौशल सिखाए गए। उन्हें श्रवणबाधित छात्राओं से प्रभावी संवाद करने के तरीके बताए गए। साथ ही, कक्षाओं में समावेशी शिक्षण को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

सहभागितापूर्ण गतिविधियों, व्यावहारिक अभ्यासों और प्रदर्शन आधारित सत्रों में शिक्षकों ने सांकेतिक भाषा का उपयोग करना सीखा। उन्हें बताया गया कि संवाद ही समावेशन की आधारशिला है। हर बच्चे को अपनी बात कहने, समझे जाने और सीखने का समान अवसर मिलना चाहिए। इस पहल से कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में श्रवणबाधित छात्राओं के लिए अधिक सहज और समावेशी शैक्षणिक वातावरण तैयार करने में मदद मिलेगी।

![]()
