नई दिल्ली 12 मार्च 2024

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले मंगलवार को हरियाणा की राजनीति में नाटकीय घटनाक्रम के बाद सत्ता परिवर्तन हो गया। सीएम खट्टर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और इसके कुछ ही देर बाद भारतीय जनता पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष नायब सिंह सैनी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया। फिर शाम होते होते नायब सिंह सैनी ने पांच पटरियों के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली।

बताते चले कि मंगलवार को मनोहर लाल खट्टर सहित सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष नायब सिंह सैनी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नए मुख्यमंत्री सैनी को खट्टर का करीबी माना जाता है। सैनी के अलावा कंवरपाल गुज्जर और मूलचंद शर्मा ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। कंवरपाल मनोहर पार्ट-2 सरकार में शिक्षा मंत्री थे, जबकि मूलचंद शर्मा पिछली सरकार में परिवहन मंत्री थे। साथ ही रणजीत सिंह, जयप्रकाश दलाल और डॉ. बनवारी लाल ने भी कैबिनेट मंत्री की शपथ ली है।
हरियाणा में हुए इस राजनितिक घटनाक्रम का अंदेशा किसी को नहीं था ,लेकिन राजनीती में कब क्या हो जाये कुछ नहीं कहा जा सकता है।
हरियाणा में मुख्यमंत्री को ऐसे समय में बदला गया है, जब लोकसभा चुनाव की घोषणा होने में कुछ ही दिन बचे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को हरियाणा में ही थे। गुरुग्राम में एक सरकारी कार्यक्रम में उन्होंने खट्टर की जमकर तारीफ भी की थी। मीडिया सूत्रों की माने तो,हरियाणा में बदलाव की बात एक हफ्ते पहले ही शुरू हो गई थी। सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व की बैठक हुई। उस बैठक में हरियाणा के सियासी हालात पर चर्चा हुई। उस बैठक में एक रिपोर्ट पेश किया गया जिसमें ये बताया गया कि हरियाणा का जाट समुदाय मनोहर लाल खट्टर के साथ नहीं है। रिपोर्ट के जरिए कहा गया कि अगर मनोहर लाल खट्टर आगे भी पद पर रहते हैं तो ये मुमकिन है कि जाट वोटर्स वो एकजुट हो जाएं और कांग्रेस के पक्ष में चले जाएं। ऐसे में पार्टी को खामियाजा उठा पड़ सकता है। इसी रिपोर्ट के बाद से रणनीति बननी शुरू हुई और आखिर में मनोहर लाल खट्टर का इस्तीफा हो गया।
सूत्रों की माने तो सोमवार की देर शाम अर्जुन मुंडा और तरुण चुग को केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर विधायक दल की बैठक में शामिल होने के लिए कहा गया। बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और हरियाणा मामलों के प्रभारी बिप्लब देब मौजूद थे। विधायक दल की बैठक में जब वो पहुंचे तो उनसे कहा गया कि मुख्यमंत्री नया चुना जाएगा। नेता चुने जाने के बाद सैनी ने खट्टर और अन्य नेताओं के साथ राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया।
सर्वसम्मति’ से भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित अन्य नेताओं का आभार जताया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.