मुंबई ,22 नवंबर 2022
पैन-इंडिया फिल्म ‘विजयानंद’ का ट्रेलर रिलीज हो गया। पिछले हफ्ते कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने आज बेंगलुरू में किया।फिल्म विजयानंद की कहानी पद्मश्री पुरस्कार विजेता डॉ. विजयसंकेश्वर के जीवन पर आधारित है।
डॉ. विजयसंकेश्वर के जीवन पर बनी इस बायोपिक फिल्म का निर्माण VRL फिल्म प्रोडक्शन ने किया है। ऋषिका शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में निहाल आर ,भारत बोपन्ना और अनंत नाग ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस पैन इंडिया फिल्म को कन्नड़, हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम सहित कई भाषाओँ में 9 को दिसंबर को रिलीज़ किया जायेगा। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के अवसर पर फिल्म के सभी स्टार कास्ट और क्रू मेंबर्स सहित कई बड़े सितारे और गणमान्य लोग उपस्थित थे।