पटना 08 अप्रैल 2024

जद(यू) प्रदेश कार्यालय में पार्टी प्रदेश प्रवक्ताओं और मीडिया पैनलिस्टों की आज पहली बैठक हुई। इस बैठक में प्रदेश के जल संसाधन मंत्री विजय चैधरी और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने हिस्सा लिया।

इस बैठक में जल संसाधन मंत्री विजय चैधरी, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा और पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता सह विधानपार्षद नीरज कुमार ने प्रदेश प्रवक्ताओं और पार्टी के मीडिया पैनलिस्टों से ‘‘इंडी’’ गठबंधन के दुष्प्रचारों का मुंहतोड़ जवाब देने की बात कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ एनडीए के कामों को जनता के बीच दमदार तरीके से रखकर हम अपनी बात जनता तक आसानी से पहुंचा सकते हैं।

पार्टी प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रदेश प्रवक्ताओं और मीडिया पैनलिस्टों की पहली बैठक में मीडिया के बीच तथ्यों के आधार पर आरजेडी के तथ्यहीन बातों का जवाब देने का फैसला लिया गया। इस दौरान बैठक में उपस्थित प्रदेश प्रवक्ताओं ने एक सुर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महिलाओं, दलित, पिछड़ों और अति पिछड़ा वर्ग के लिए किए गए कामों को लोगों के बीच ले जाने की बात कही। बैठक के दौरान आरजेडी के शासनकाल में बिहार की दुर्गति और माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के सुशासन की बात मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने का फैसला लिया गया।

बैठक के दौरान माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से राज्य में लाखों शिक्षकों की भर्ती के साथ-साथ दूसरे विभागों में हो रही भर्ती प्रक्रिया की बात भी मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने की बात कही गई। बैठक के दौरान जल संसाधन मंत्री विजय चैधरी, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा और पार्टी मुख्य प्रवक्ता सह विधानपार्षद  नीरज कुमार ने प्रदेश प्रवक्ताओं और मीडिया पैनलिस्टों से मीडिया डिबेट के दौरान तथ्यों के आधार पर आरजेडी के गलत आरोपों को काट करने की बात कही। 

प्रदेश प्रवक्ताओं और मीडिया पैनलिस्टों की इस बैठक में पार्टी प्रवक्ता डाॅ0 निहोरा प्रसाद यादव,हिमराज राम,  निखिल मंडल,अंजुम आरा,अरविंद निषाद, अभिषेक झा, अनुप्रिया और परिमल कुमार मौजूद रहे।
वहीं मीडिया पैनलिस्टों की टीम में मनोरंजन गिरी,  श्वेता विश्वास, ओमप्रकाश सेतु, प्रतिभा सिंह, हुलेश मांझी, अजित कुमार पटेल, पल्लवी पटेल,मोहित प्रकाश,कमल नोपानी,तहसीन नदीम,मधुरेंद्र पांडेय और पूजा एन0 शर्मा मौजूद रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed