गया,16 अप्रैल 2024

लोकसभा के चुनाव लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बीते 13 दिनों में तीसरी बार बिहार के दौरे पर आए और लालू प्रसाद की पार्टी आरजेडी पर तीखा प्रहार किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गया लोकसभा सीट से NDA प्रत्याशी जीतन राम मांझी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया और आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में जंगलराज का चेहरा आरजेडी है।

उन्होंने लालू प्रसाद का नाम लिए बगैर कहा कि उन्होंने चारा चोरी की है और ग़रीबों को लूटा हैं। अदालत ने भी मुहर लगा दी है। आरजेडी ने दो ही चीजें दी हैं। एक जंगलराज और दूसरा भ्रष्टाचार। ये लालटेन के लोग आपको आधुनिक युग में नहीं जाने देंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि आरजेडी और कांग्रेस ने दलित-पिछड़ों को सिर्फ छला है। उनके नाम पर अपना स्वार्थ साधा है। 25 करोड़ लोगों को हमने गरीबी से बाहर निकाला।

सोमवार को आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद द्वारा संविधान को लेकर दिए गये बयान पर पीएम मोदी ने तीखा प्रहार किया और कहा कि ये लोग कहते हैं कि हम संविधान बदल देंगे लेकिन मोदी तो क्या बाबा साहब अंबेडकर भी संविधान को नहीं बदल सकते है। संविधान बदलने के नाम पर डराते हैं। ये लोग संविधान का राजनीतिकरण कर रहे हैं। संविधान सभा में 90 फीसदी सनातनी थे, जिन्होंने बाबा साहेब का साथ दिया। हमारे लिए संविधान आस्था का केंद्र है। अगर सामाजिक न्याय करने की ताक़त हैं तो वो संविधान में है। बाबा साहेब अंबेडकर को स्थान जो हमनें दिया हैं वो किसी ने नहीं दिया है।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार के लोग और बिहार के युवा कभी जंगलराज के साथ नहीं जाएंगे। लालटेन से मोबाइल चार्ज हो सकता है क्या? आरजेडी का राज होता तो अपने मोबाइल की बैटरी भी चार्ज नहीं हो पाती थी। ये लालटेन के लोग आपको आधुनिक युग में नहीं जाने देंगे। आरजेडी शासनकाल में लोग घर से बाहर नहीं निकलते थे। आरजेडी ने बड़ी संख्या में बिहार के लोगों को बाहर जाने पर मजबूर कर दिया।

पीएम ने आगे कहा कि आप ही बताइए, क्या ऐसे लोग एक भी सीट जीतने के लायक हैं क्या। इनको सजा मिलनी चाहिए। एक-एक को साफ़ करना चाहिए। बिहार में ये वोट भी नीतीश जी के कामों पर, केंद्र के कामों पर मांगते हैं। इनके पास कोई विज़न नहीं हैं। ये लोग नीतीश जी के काम का और केंद्र सरकार के कामों का क्रेडिट लेना जानते है। आरजेडी इतने साल रही लेकिन इनकी हिम्मत नहीं हैं कि ये अपने कार्यकाल की कार्यों की चर्चा करें।

गया में पीएम ने कहा कि हमारा काम अभी ट्रेलर है। देश के लिए बहुत कुछ करना है। बिहार के लिए बहुत कुछ करना है। पीएम मोदी ने गया को 12 धरोहरों में से एक बताया। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार इन सभी स्थलों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। गया में जैसे पितृ गया हैं, वैसे ही गुजरात में पितृ गया है। भारत अपने विरासतों को वर्ल्ड हेरिटेज में लेकर जाएगा। गया के स्टेशन को भी बेहतर बनाया जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि गरीबों के लिए 3 करोड़ पक्के घर बनाएंगे। अगले 5 साल तक मुफ्त राशन मिलेगा, ये मोदी की गारंटी है। 75 साल के बुजुर्ग को स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी, ये मोदी की गारंटी है। दो दिन पहले बीजेपी ने संकल्प-पत्र जारी किया है। ऐसा पहली बार है जब किसी के घोषणा-पत्र को गारंटी कार्ड बोला जा रहा है क्योंकि 10 वर्षों में सबने देखा है, मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरी होने की गारंटी। मोदी गरीब घर से निकलकर आपके आशीर्वाद से यहां तक पहुंचा है।

इसके पहले गया लोकसभा सीट से एनडीए उम्मीदवार जीतन राम मांझी ने मगधी भाषा में प्रधानमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान मंच पर एनडीए के कई बड़े नेता मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed