बिहार शरीफ,16 अप्रैल 2024

नालंदा से इस वक़्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है।जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह प्रखंड क्षेत्र के कोयलावां गांव मे दो पक्षों के बीच हुए विवाद में चली गोली चाउमीन खरीदने गई किशोर को लगी गोली. आनन फ़ानन में ग्रामीणों ने घायल किशोर को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ केंद्र कल्यानबीघा में भर्ती कराया. जहां से डॉक्टर ने घायल किशोर को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बिहाशरीफ़ सदर अस्पताल रेफ़र कर दिया है। जहां बिहार शरीफ सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घायल किशोर कोयलावां गांव निवासी बिरिंद मांझी के 10 वर्षीय पुत्र अजित कुमार के तौर पर किया गया है। ज़ख़्मी के परिजनों ने बताया कि बच्चा शाम को खाने के लिए चाउमीन लाने गई तभी गोलीबारी हुई और गोली बच्चे के बाएं हाथ में लगी।फिल्हाल बच्चे को बेहतर इलाज के लिए विम्स पावापुरी रेफर कर दिया गया है। घायल बच्चे की हालात नाज़ुक बनी हुई है. वहीं, घटना के संबंध में नालंदा पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा ने बताया कि इस संबंध में दो लोगों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।घटना का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। जल्द ही पता चल जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.