औरंगाबाद 17 जून 2024

जिला मुख्यालय की सामाजिक संस्था पृथ्वीराज चौहान चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में नवीनगर प्रखंड की छात्रा श्रेया कुमारी के आकस्मिक मौत पर ट्रस्ट के अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप नारायण सिंह के नेतृत्व में दो मिनट का मौन रखा गया एवं मृतक की आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।

कहा गया कि संकट की इस घड़ी में श्रेया के परिवार को भगवान संबल प्रदान करें।यह भी कहा गया कि जिस तरह से श्रेया कुमारी की मौत हुई है वह अप्राकृतिक है और इसमें जिसकी भी संलिप्तता हो उसे अवश्य दंड मिलना चाहि।साथ ही साथ श्रेया के परिवार वालों को न्याय दिलाने में ट्रस्ट के सभी सदस्य हर संभव मदद करेंगे। संयोजक जगदीश सिंह,वरीय सदस्य पूर्व मुखिया सत्येंद्र नारायण सिंह,राम प्रवेश सिंह, प्रोफेसर विजय कुमार सिंह,चंद्र प्रकाश विकास,भीम सिंह, मनोज कुमार सिंह,संजय कुमार सिंह,सरपंच संघ के प्रांतीय अधिकारी रविंद्र कुमार सिंह अनुग्रह स्मारक समिति के सचिव अभिषेक प्रताप सिंह कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के महामंत्री धनंजय जयपुरी अधिवक्ता अनिल सिंह ने भी संवेदना व्यक्त की। वहीं ट्रस्ट के सक्रिय सदस्य मनोज कुमार सिंह,चंदन सिंह चौहान,जयंत प्रकाश,प्रकाश सिंह सोलंकी दिव्यानंद कुमार ने पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह,शिवहर के नवनिर्वाचित सांसद लवली आनंद विधायक चेतन आनंद एवं उनके परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पीड़ित परिवार के घर पर गए और उन्हें ढांढस बंधाया।ट्रस्ट के सचिव स्वर्णजीत कुमार सिंह,कोषाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने भी दूरभाष के माध्यम से संवेदना व्यक्त की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed