पटना, 12 सितंबर 2024

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव एवं पूर्व सांसद सीताराम येचुरी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व० सीताराम येचुरी एक प्रख्यात राजनेता थे। वे 2005 से 2017 तक (दो बार) राज्यसभा के सांसद रहे थे। वे 2015 से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव थे। स्व० सीताराम येचुरी के निधन से न केवल सामाजिक बल्कि राजनीति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुयी है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति एवं उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.