पटना 19 सितम्बर 2024

प्रसिद्ध समाजसेवी एवं व्यवसायी 61 वर्षीय सुरेन्द्र गंगवाल जैन की कैंसर की लम्बी बीमारी के कारण स्वर्गवास हो गया। पटना बांस घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। स्वर्गीय सुरेन्द्र गंगवाल जैन सामाजिक संस्था जैन संघ के उपाध्यक्ष, कुंद कुंद भारती वैशाली भगवान महावीर संस्थान के पूर्व कोषाध्यक्ष, शिखरजी स्थित गुणायतन सहित कई संस्था से जुड़े हुए थे। वे अंत समय तक संयुक्त परिवार में रहते थे।

वे अपने पीछे पत्नी, भाई, भावज, दो पुत्र, पुत्री, पोता, पोती, नाती, भतीजा, भतीजी आदि का भरा पूरा परिवार छोड़ गए। सुरेन्द्र जैन गंगवाल के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट करते हुए बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष अखिलेश जैन ने कहा कि सुरेन्द्र जैन का निधन समाज के लिए बहुत बड़ी क्षति है जिसकी पूर्ति होना मुश्किल है।

मीठापुर दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष बिजय जैन ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से समाज का एक स्तम्भ समाप्त हो गया। बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पूर्व उपाध्यक्ष मुकेश जैन ने कहा कि सुरेन्द्र जैन का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। कदमकुआं स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर निर्माण में उनकी अहम भूमिका थी। उनके निधन से जैन समाज मे शोक की लहर छा गई।

शोक प्रकट करने वाले में अखिल भारतीय दिगम्बर जैन समिति के उपाध्यक्ष अशोक छाबड़ा जैन, पटना जैन संघ केअध्यक्ष प्रदीप जैन, पाटलिपुत्र दिगम्बर जैन समिति अध्यक्ष बिनोद पहाड़िया, समाजसेवी एम पी जैन, प्रभु आहार सेवा समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार, सुनील काला जैन, अनित जैन गंगवाल, अनूप अजमेरा, रोटरी क्लब के सुबोध जैन, ईशान जैन, उमेदमल जैन, जैन संघ कोषाध्यक्ष संजय जैन सहित सैकड़ों की संख्या में गणमान्य लोगों ने अपनी संवेदनाऐं प्रकट किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.