पटना, 10 अक्टूबर, 2024
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन नवल टाटा के 86 साल की उम्र में निधन पर शोक जताया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा कि उनके निधन से भारतीय औद्योगिक विकास को भारी नुकसान पहुंचा है। देश के लिए वें एक थाती थे और उन्होंने आम भारतीयों के लिए कई सपने देखें और उसे हकीकत में बदला। देश के कई चैरिटी को उन्होंने खड़ा किया और जनहित में आम लोगों की मदद की। देश में बेरोजगारी और अशिक्षा के खिलाफ भी उन्होंने अपनी औद्योगिक नीतियों से लाभ पहुंचाने का काम किया। हो गया। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल की इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में वें एडमिट थे और उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। पद्म विभूषण रतन टाटा के निधन से वें मर्माहत हैं।

देश के जाने माने उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह सहित विधानसभा में दल के नेता डॉ शकील अहमद खान, विधान परिषद में दल के नेता डॉ मदन मोहन झा, निर्मलेंदु वर्मा, ब्रजेश पांडेय, मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, ब्रजेश प्रसाद मुनन सहित अन्य नेताओं ने शोक जताया।
