पटना, 08 जुलाई 2026
जेडीयू प्रवक्ता नवल शर्मा ने कहा कि पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा की पहल पर ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय और मिथिला संस्कृत शोध संस्थान के बीच प्रस्तावित संस्थागत सहयोग बिहार के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है।

आगे उन्होंने कहा संजय कुमार झा लगातार बिहार की सांस्कृतिक विरासत और बौद्धिक पहचान को अंतरराष्ट्रीय मंच पर स्थापित करने का सार्थक प्रयास कर रहे हैं। यह पूरे बिहार के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। इससे मिथिला की प्राचीन संस्कृत पांडुलिपियों के संरक्षण, डिजिटलीकरण और वैश्विक शोध को नई दिशा मिलेगी।
![]()
