पटना 8 जुलाई 2026

जद (यू) प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा ने जारी बयान में कहा कि स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत कुमार की कार्यशैली माननीय श्री नीतीश कुमार के सुशासन, जवाबदेही और जनसेवा के संकल्प को निरंतर मजबूती प्रदान कर रही है। स्वास्थ्य विभाग में उनकी सक्रियता, संवेदनशीलता और परिणाम देने वाली कार्यशैली का सकारात्मक प्रभाव राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का लगातार अस्पतालों का निरीक्षण, स्वास्थ्य संस्थानों की व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा तथा आम नागरिकों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के कारण स्वास्थ्य व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यकुशलता का विस्तार हुआ है तथा सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री माननीय नीतीश कुमार के शासनकाल के दौरान न केवल प्रभावी योजनाएं बनाई गई बल्कि उनका प्रभावी क्रियान्वयन भी सुनिश्चित किया गया। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार इसी सोच के अनुरूप निरंतर माॅनिटरिंग के माध्यम से यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पहुंचे।

राज्य सरकार आम जनता को सुलभ, बेहतर और विश्वसनीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। स्वास्थ्य मंत्री की प्रशासनिक सजगता और जवाबदेह कार्यशैली इसी प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है। आने वाले समय में भी बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी तथा जनहितैषी बनाने के लिए वर्तमान एनडीए सरकार पूरी गंभीरता और संकल्प के साथ कार्य करती रहेगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.