पटना, 08 जुलाई 2026
बुधवार को जनता दल (यू) के प्रदेश मुख्यालय, पटना में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आगमन हुआ। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश कार्यालय का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

प्रदेश कार्यालय में उपस्थित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं,पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से नीतीश कुमार ने आत्मीय भेंट की और संगठन की गतिविधियों की जानकारी ली। उनके आगमन से पूरे परिसर में उत्साह और ऊर्जा का वातावरण देखने को मिला।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी प्रदेश कार्यालय में मौजूद रहे। सभी ने जोरदार नारों के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन कुमार सर्राफ सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
![]()
