पटना 25 अगस्त 2026

भारत सरकार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केन्द्रीय संचार ब्यूरो (सी.बी.सी.) भागलपुर द्वारा बांका जिले के अमरपुर प्रखंड के पीएम श्री सीएमएस उच्च माध्यमिक विद्यालय, शाहपुर में नशा मुक्त भारत अभियान एवं विकसित भारत जी राम जी पर आयोजित दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन आज अमरपुर नगर पंचायत की मुख्य पार्षद रीता साहा, बीस सूत्री उपाध्यक्ष आशा देवी एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा फीता काट कर किया गया।

मुख्य कार्यकम का उद्घाटन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।  इस अवसर पर मुख्य पार्षद ने कहा कि इस कार्यकम के माध्यम से केंद्र सरकार की 12 वर्ष की उपलब्धियों के कामकाज तथा नशामुक्ति अभियान के बारे में आम लोगों को जानकारी मिलेगी। उपस्थित आम जनता से उन्होंने नशा मुक्त भारत के निर्माण की अपील की। इस अवसर पर छात्र छात्राओं द्वारा नशामुक्त भारत के निर्माण के संदेश को प्रचारित करते हुए एक जागरूकता रैली निकाली गई।

केंद्रीय संचार ब्यूरो भागलपुर के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम में केंद्र सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों एवं योजनाओं को चित्रों और आंकड़ों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। फोटो प्रदर्शनी के साथ-साथ इसमें प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित अनेक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। यह प्रदर्शनी आम जनता के लिए निःशुल्क है।  

इस कार्यक्रम से पूर्व आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। पुरस्कृत होने वालों में सुप्रिया, जुली, श्वेता, राजनंदनी, छोटी एवं सुजीत शामिल थे। नशामुक्ति विषय पर आयोजित आशुभाषण के लिए शालिनी, साक्षी और गौरव को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जनचेतना लोककल्याण मंच ,पटना द्वारा नृत्य, नुक्कड़ नाटक सहित अनेक सांस्कृतिक कार्यकम प्रस्तुत किया गया। साथ ही हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। उपस्थित लोगों ने नशामुक्त भारत के निर्माण की शपथ भी ली।

इस कार्यक्रम के दौरान समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति, विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिकाएं, दूरदर्शन  एवं आकाशवाणी के स्थानीय संवाददाता, जीविका दीदी, सीबीसी के राकेश कुमार, संतोष कुमार तथा प्रभात कुमार आदि उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम का संचालन सीबीसी , मुंगेर के सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी सुदर्शन किशोर झा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सीबीसी, भागलपुर के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी अभिषेक कुमार ने किया ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.