पटना,07 अक्टूबर 2026
जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने ग्राम-जयप्रकाश नगर, एस0बी0आई बैंक, मनेर, पटना के निवासी प्रो0 सूर्यदेव त्यागी, पूर्व विधायक, मनेर, जदयू की धर्मपत्नी स्वर्गीय रामदुलारी देवी के श्राद्धकर्म में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

नीतीश कुमार जी ने कहा कि किसी प्रियजन का असमय बिछड़ जाना परिवार के लिए अत्यंत पीड़ादायक और अपूरणीय क्षति होती है। स्वर्गीय रामदुलारी देवी के निधन से मन को गहरा दुःख पहुंचा है। दुःख की इस घड़ी में पूरा जदयू परिवार शोक-संतप्त परिवार के साथ हैं।

उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति, धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की।

शोक व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उप-नेता सह विधान पार्षद ललन कुमार सर्राफ, मुख्य सचेतक संजय गांधी जी, विधायक, संदेश राधाचरण साह, पूर्व विधायक श्रीकांत निराला, पार्टी जिलाध्यक्ष, पटना अशोक कुमार सहित पार्टी के सैकड़ों समर्थक शामिल रहे।

![]()
