पटना,07 अक्टूबर 2026

प्रदेश जदयू प्रवक्ता शम्भू नाथ सिन्हा ने जारी बयान में कहा कि 1996 में कांग्रेस राजद के नेतृत्व वाली सरकार ने जो फरक्का जल संधि को लागू किया था, बिहार के लिए वह अभिशाप बन गया है। इस समझौते के कारण ही आज बिहार को हर साल बाढ़ और सुखाड़ की त्रासदी झेलनी पड़ रही है। जिसके कारण न सिर्फ बिहार का जन जीवन प्रभावित हो रहा है बल्कि यहां के किसानों के समक्ष भुखमरी की स्थिति पैदा हो जाती है। जद (यू) ने दिसम्बर माह में प्रस्तावित इस समझौते के नवीनीकरण के खिलाफ जनमत तैयार करने का निर्णय लिया है।

जद (यू) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने इस मुद्दे पर न सिर्फ संसद में जोरदार तरीके से अपनी बात रखी बल्कि प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के साथ गंगा के तट पर बसे जिलों में नीतीश संवाद के माध्यम से जन संपर्क का अभियान चला रखा है। पहले चरण में 5 सितंबर से बक्सर से प्रारम्भ इस अभियान को 4 नवंबर के तृतीय चरण तक भोजपुर, बेगूसराय, खगड़िया, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, पटना, लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर और कटिहार जिलों में नीतीश संवाद आयोजित किया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.