पटना, 31 अक्टूबर 2026

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद स्व० डॉ० रविन्द्र किशोर सिन्हा (आर०के० सिन्हा) जी के पाटलिपुत्र स्थित आवास ‘अन्नपूर्णा भवन’ जाकर उनके पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन किया तथा पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने स्व० आर०के० सिन्हा जी के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी।

इस दौरान उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्रीगण, सांसद, विधायक, विधान पार्षद, अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं स्व० आर०के० सिन्हा के परिजन उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.