चेन्नई ,05 दिसंबर 2022

सुपरस्टार विजय सेतुपति की फिल्म विदुथलाई की शूटिंग के दौरान करीब 20 फीट की ऊंचाई से गिरने के बाद मास्टर सुरेश की मौत हो गई। सेट पर अचानक हुए इस हादसे से सेट पर मौजूद सभी लोग सदमे में है।

मिली जानकारी के अनुसार, डायरेक्टर वेत्रिमारन के नीदेशन में बन रही फिल्म विदूथलई की शूटिंग चल रही थी। जहाँ फिल्म के एक महत्वपूर्ण दृश्य के लाइट स्टंट शॉट फिल्माया जा रहा था। साउथ के चर्चित स्टंट मैन मास्टर सुरेश इस शॉट पर परफॉर्म कर रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि 54 वर्षीय सुरेश रस्सी के सहारे लगभग 20 फ़ीट उचाई पर अपने शॉट को परफॉर्म कर रहे थे तभी रस्सी टूट गया और सुरेश नीचे गिर गए। हादसे के बाद आनन् फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि सुरेश पिछले 25 सालों से इंडस्ट्री में बतौर स्टंट मैन काम कर रहे थे। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।मिल रही जानकारी के अनुसार फिलहाल इस दर्दनाक हादसे के के बाद फिल्म की शूटिंग रो दी गई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed