पटना,12 फरवरी 2025

देशरत्न राजेंद्र प्रसाद शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में आज वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस खेल महोत्सव का उद्घाटन बिहार विद्यापीठ के अध्यक्ष विजय प्रकाश ने रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर किया। उद्घाटन के अवसर पर उन्होंने सभी प्रतिभागियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और उनके आत्मविश्वास को प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाते हुए निदेशक, शिक्षा, संस्कृति एवं संग्रहालय, बिहार विद्यापीठ डॉ. मृदुला प्रकाश ने प्रशिक्षुओं को आशीर्वचन देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर बिहार विद्यापीठ के संयुक्त सचिव अवधेश के नारायण की उपस्थित ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया।
प्रतियोगिताओं का सफल संचालन महाविद्यालय की सहायक प्रोफेसर मिताली मित्रा द्वारा किया गया। क्रीड़ा परिषद् के सभी सदस्य रिंपल कुमारी, चंद्रकांत आर्य, सुधीर पाठक, महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी भी इस आयोजन में उपस्थित थे। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने हेतु एथलेटिक्स के राष्ट्रीय प्रशिक्षक रतन कुमार एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी शिवम् कुमार भी प्रतियोगिता स्थल पर उपस्थित थे, जिनकी उपस्थिति से प्रतिभागियों का उत्साह चरम पर था।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:
100 मीटर दौड़
पुरुष वर्ग:

  1. अमरजीत कुमार (डी.एल.एड द्वितीय वर्ष) – प्रथम स्थान
  2. अमित कुमार (डी.एल.एड द्वितीय वर्ष) – द्वितीय स्थान
  3. सुजीत कुमार (डी.एल.एड प्रथम वर्ष) – तृतीय स्थान
    महिला वर्ग:
  4. स्वाति कुमारी (डी.एल.एड द्वितीय वर्ष) – प्रथम स्थान
  5. पल्लवी सिंह (डी.एल.एड प्रथम वर्ष) – द्वितीय स्थान
  6. पूजा कुमारी (डी.एल.एड प्रथम वर्ष) – तृतीय स्थान
    भाला प्रक्षेपण
    पुरुष वर्ग:
  7. धनंजय (डी.एल.एड प्रथम वर्ष) – प्रथम स्थान
  8. अमित कुमार (डी.एल.एड द्वितीय वर्ष) – द्वितीय स्थान
  9. सुनील कुमार (डी.एल.एड प्रथम वर्ष) – तृतीय स्थान
    महिला वर्ग:
  10. लिसा जायसवाल (बी.एड द्वितीय वर्ष) – प्रथम स्थान
  11. मनीषा कुमारी (डी.एल.एड द्वितीय वर्ष) – द्वितीय स्थान
  12. प्रिया कुमारी (बी.एड द्वितीय वर्ष) – तृतीय स्थान
    थ्री लेग रेस
    पुरुष वर्ग:
  13. मनीष कुमार एवं विकास कुमार (डी.एल.एड प्रथम वर्ष) – प्रथम स्थान
  14. रविरंजन कुमार एवं आशीष कुमार (बी.एड द्वितीय वर्ष) – द्वितीय स्थान
  15. विशाल कुमार एवं कृष्णा कुमार (बी.एड प्रथम वर्ष) – तृतीय स्थान
    महिला वर्ग:
  16. पल्लवी सिंह एवं मनीषा कुमारी (डी.एल.एड प्रथम वर्ष) – प्रथम स्थान
  17. लख्खी कुमारी एवं नेहा कुमारी (डी.एल.एड द्वितीय वर्ष) – द्वितीय स्थान
  18. अंकिता कुमारी एवं ज्योति कुमारी (डी.एल.एड प्रथम वर्ष) – तृतीय स्थान

प्रतियोगिता के अंत में विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए और सभी प्रतिभागियों के उत्साह एवं खेल भावना की सराहना की गई। इस आयोजन ने न केवल विद्यार्थियों के बीच प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ावा दिया बल्कि खेल के महत्व को भी उजागर किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.