मसौढ़ी,24 मार्च 2023

भाजपा की ओर से नये प्रदेश अध्यक्ष पद पर विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी को बनाये जाने पर प्रखंड क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं मे काफी हर्ष है।

नगर अध्यक्ष संजय केसरी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा,पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को आभार प्रकट करते हुये कहा कि प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी बनने से पार्टी और मजबूत होगा।आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी सत्ता में आकर फिर से मिसाल कायम करेगी और 2025 में बिहार मे होने वाले चुनाव में भी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी।नगर महामंत्री टुनटुन शर्मा रामजीवन मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार अखिलेश्वर पटेल अजय शर्मा विश्वनाथ केशरी सचितनद सुधाकरयुवा मोर्चा अध्यक्ष शशि सिंह सहजा बाबु पंचायत समिति सदस्य बबन केवट मदन शर्मा पार्षद पति सुशील शर्मा नंद लाल गुप्ता सुनील केशरी अभिमनु पटेल ने भी प्रदेश अध्यक्ष को बधाई दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.