पटना 12 सितम्बर 2026

रामकृष्ण द्वारिका महाविद्यालय, पटना में सांस्कृतिक कोषांग के तत्वावधान में छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए प्राचार्या प्रो. (डॉ.) सीता सिन्हा ने कहा कि इस तरह की रचनात्मक प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, सृजनात्मकता और सौंदर्यबोध विकसित करती हैं और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करती हैं। उन्होंने सफल आयोजन के लिए सांस्कृतिक कोषांग को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर सांस्कृतिक कोषांग की समन्वयक प्रो. (डॉ.) शैलजा सिन्हा ने कहा कि मेहंदी की प्रत्येक रेखा, आकृति और रंग आपकी कल्पनाशीलता, धैर्य और कलात्मक प्रतिभा को दर्शाता है। सभी प्रतिभागियों से उत्साह और आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शन करने की अपेक्षा है। कार्यक्रम के आयोजन में सह-समन्वयक डॉ. सरिता कुमारी एवं डॉ. निधि सिन्हा की सक्रिय भूमिका रही।\

निर्णायक मंडल में डॉ. रंजन कुमार, डॉ. हरजीत कुमार एवं डॉ. नवीन कुमार शामिल रहे। प्रतियोगिता में कुल 20 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पारंपरिक एवं आधुनिक डिजाइनों के सुंदर संयोजन से अपनी कला का प्रदर्शन किया।

परिणाम :

प्रथम स्थान – शिवांगी राज

द्वितीय स्थान – नगमा प्रवीण

तृतीय स्थान (संयुक्त) – कृतिका भट्ट एवं अंशु राज

सांत्वना पुरस्कार – टीशा कुमारी, आराध्या कुमारी एवं सुकृति रानी

विजेताओं को महाविद्यालय की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम में डॉ. जया दीक्षित, डॉ. अमर कुमार, डॉ. मुकेश कुमार राय, डॉ. चित्रलेखा कुमारी, डॉ. शिल्पी शिवानी सहित कई शिक्षक तथा जेसिका, अदिति, साकेत, अंतरा, आदित्य, मुस्कान, नंदिनी, सृष्टि, आशिका, पीयूष, ईशा, राज सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.