रजौली,नवादा 04 अप्रैल 2024

अनुमंडलीय अस्पताल में गुरुवार को प्रभारी डीएस डॉ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में नवविवाहित दम्पतियों के बीच हमसफर किट का वितरण किया गया.प्रखण्ड क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से आये दस नवविवाहित दम्पतियों को हमसफर कीट दिया गया.

इस दौरान दन्त चिकित्सक डॉ. मुकेश कुमार,परिवार कल्याण परामर्शदाता राकेश कुमार,पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के प्रखण्ड प्रतिनिधि शिला कुमार एवं जीएनएम नविता कुमारी मौजूद रहे.प्रभारी डीएस ने अस्पताल परिसर आये सभी नवविवाहित दम्पतियों का स्वागत किया.साथ ही कहा कि आपके परिजन बहुत ही जागरूक हैं,इसलिए नई बहुओं को परिवार नियोजन से सम्बंधित जानकारी हेतु अस्पताल भेजे हैं.अन्यथा ग्रामीण क्षेत्रों में बहुओं को घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जाती है.प्रभारी डीएस ने कहा कि आज कई ग्रामीण क्षेत्रों में 18 वर्ष या 18 वर्ष से पूर्व लड़कियों की शादी कर दी जाती है.जो कानूनी रूप से सही है,किन्तु शादी के बाद तुरंत महिलाएं गर्भवती हो जाती है.जबकि गर्भधारण हेतु कम से कम महिलाओं की उम्र 21 वर्ष या उससे अधिक होना चाहिए.साथ ही पहले एवं दूसरे बच्चे के बीच कम से कम तीन वर्ष का फासला होना चाहिए.साथ ही कहा कि इससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी आती है.वहीं दन्त चिकित्सक ने नवविवाहित जोड़ों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यदि किन्हीं को दांत सम्बंधित बीमारी है तो वे गर्भधारण से पूर्व अपना इलाज करवा लें.वहीं परिवार कल्याण परामर्शदाता ने कहा कि आशा की मदद से आसपास के क्षेत्रों में नवविवाहित दम्पतियों को बुलाकर उन्हें हमसफर किट में परिवार नियोजन हेतु अस्थाई साधन दिए गए हैं एवं कम उम्र में मां बनने के दुष्प्रभावों को विस्तार पूर्वक बताया गया.वहीं शिला कुमारी ने सभी दम्पतियों को छोटा परिवार सुखी परिवार का नारा दी.साथ ही सभी दम्पतियों से पहले गर्भधारण में दो साल की देरी एवं दूसरे गर्भधारण में तीन साल का अंतराल रखने की अपील की. हमसफर किट से लाभान्वित दम्पतियों में इसी वर्ष दम्पति बने करीगांव के कुणाल कुमार व अंशु कुमारी,पुरानी बस स्टैंड के नीतीश कुमार व निशु कुमारी,रजौली के चन्दन पंडित व काजल कुमारी,तकिया मोहल्ला के संतोष कुमार व निक्की कुमारी,जगजीवन नगर के राकेश कुमार व सरस्वती कुमारी और राजू कुमार व बेबी कुमारी,चितरकोली के करण सिंह व रिंकी कुमारी आदि शामिल रहे. हमसफर किट के साथ परिवार नियोजन से सम्बंधित जानकारी पाकर सभी नवविवाहित दम्पति काफी खुश दिखाई दिए.मौके पर आशा शोभा कुमारी,संगीता कुमारी,अनिता कुमारी,शिखा कुमारी,धानो कुमारी के अलावे दर्जनों लोग मौजूद रहे.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed