पटना, 5 अप्रैल, 2024

बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में शुक्रवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व. जगजीवन राम की 117वीं जयंती मनायी गयी।

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा. अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस के नेताओं ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पूर्व उप प्रधानमंत्री जगजीवन बाबू एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे और आधुनिक भारत के निर्माण में प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू के सहयोगी रहे। वे नेहरु मंत्रिमण्डल में सबसे कम उम्र के कैबिनेट मंत्री थे। उनके कुशल नेतृत्व और सांगठनिक क्षमता की तारीफ करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 1971 में बांग्लादेश मुक्ति आन्दोलन के समय बाबू जगजीवन राम देश के रक्षा मंत्री थे और उस समय पाकिस्तान के 91 हजार सैनिकों ने भारत के सैनिक कमान्डर के समक्ष आत्म समर्पण किया था यह देश नहीं बल्कि विश्व के इतिहास में अभूतपूर्व घटना थी। डॉ. सिंह ने कहा कि शोषित, वंचित समाज को मुख्यधारा में लाने का काम करने वाले बाबू जगजीवन राम का जीवन हमारे लिए आदर्श है।

जयंती समारोह में शामिल होने वाले नेताओं में डॉ. मदन मोहन झा, संतोष मिश्रा, विश्वनाथ राम, ब्रजेश पाण्डेय, निर्मल वर्मा, ब्रजेश प्रसाद मुनन, राज कुमार राजन, आलोक हर्ष, लाल बाबू लाल, राजेश राठौड़, विनोद शर्मा, कपिल देव प्रसाद यादव, शरवत जहाँ फातिमा, अम्बुज किशोर झा, केशर कुमार सिंह, अमरेन्द्र सिंह, राज छबिराज अनिल कुमार, ज्ञान रंजन, शिशिर कौंडील्य, गुंजन पटेल, बैधनाथ शर्मा, उदय शंकर पटेल, निधि पाण्डेय, सतीश कुमार मंटन, सुदय शर्मा, रवि गोल्डन, प्रदुमन कुमार, मृणाल अनामय, राजनन्दन कुमार, श्याम सुन्दर प्रसाद, तनवीर अहमद, डॉ. अक्षय शुक्ला, राजीव कुमार, अनिल पासवान, रंजन कुमार यादव, अनूप कुमार, मनोज मेहता, दिलीप कुमार सिंह प्रमुख हैं.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.