पटना 13 अप्रैल 2024

शनिवार को प्रदेश कार्यालय, पटना में पूर्व राज्यसभा सांसद अशफाक करीम के नेतृत्व में राजद के कई वरिष्ठ नेताओं ने जद(यू0) का दामन थामा। पार्टी के माननीय प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, बिहार सरकार के माननीय ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, बिहार सरकार के माननीय जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चैधरी एवं राज्यसभा के माननीय सांसद श्री संजय कुमार झा ने संयुक्त रूप से करीम को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई।

इस मौके पर मुख्य रूप से माननीय विधानपार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ ‘गांधी जी’, माननीय विधानपार्षद सह पार्टी के कोषाध्यक्ष ललन कुमार सर्राफ, माननीय विधानपार्षद खालिद अनवर, राज्य वक्फ बोर्ड’ के अध्यक्ष मोहम्मद इरशाद उल्लाह, राज्य शिया वफ्फ बोर्ड के अध्यक्ष मोहम्मद अफजल अब्बास, डाॅ0 नवीन आर्य, अरविन्द निषाद एवं रणविजय कुमार मौजूद थे।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज में अशफाक करीम की एक अलग पहचान है एवं पूरे प्रदेश के अकलियत वर्ग में करीम साहब का मजबूत प्रभाव भी है इसलिए हमें पूरा विश्वास है कि पार्टी में इनके आने से हमारे संगठन को धरातल पर काफी बल मिलेगा। अशफाक करीम ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों से प्रभावित होकर जदयू परिवार में शामिल होने का अच्छा निर्णय लिया है। हम उनका और उनके सभी साथियों का हार्दिक स्वागत है।
माननीय जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चैधरी ने कहा कि इस बार अल्पसंख्यक समाज का स्पष्ट झुकाव जद(यू0) की ओर दिख रहा है। अशफाक करीम राजद में घुटन महसूस कर रहें थें क्योंकि वहाँ अल्पसंख्यक समाज का हक छीना जा रहा था। वहीं नीतीश कुमार ने अल्पसंख्यक समाज के हकों की हिफाजत की है। विजय कुमार चैधरी ने भागलपुर दंगों का जिक्र करते हुए कहा कि राजद ने भागलपुर दंगों के गुनहागरों को न सिर्फ बचाया बल्कि उन्हें सम्मानित करने का काम किया। बिहार में जब मा0 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार बनी तब भागलपुर के दंगा पीड़ितों को न्याय मिला।

ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में कोशी-सीमांचल के क्षेत्र में विकास के कई एतिहासिक काम हुए हैं। नीतीश कुमार ने किसी भी समाज की उपेक्षा किए बेगैर सभी को विकास के मुख्यधार में शामिल किया है इसलिए हम आप सभी से अपील करते हैं कि एनडीए को मजबूत बनाने का काम करें।माननीय राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने कहा कि 2024 के चुनाव में मुस्लिम समाज का एक बड़ा हिस्सा एनडीए के पक्ष में वोट करने का मन बना चुका है। उन्होनें तय कर लिया है कि अब वें वोट बैंक बनकर गलत लोगों द्वारा उपयोग नहीं होंगे। अशफाक करीम के आने से सीमांचल के इलाके में एनडीए के पक्ष में एक अलग माहौल बनेगा।
पूर्व राज्यसभा सांसद अशफाक करीम ने कहा कि राजद ने टिकट बंटवारे में मुस्लिम समाज को उचित हिस्सेदारी नहीं दी। जनसंख्या में भागीदारी के मुताबिक राजद की ओर से मुस्लिम समाज को 26 में से 6 सीटें मिलनी चाहिए थी क्योंकि यह सर्वविदित है कि बिहार के नब्बे फीसदी मुसलमानों का झुकाव राजद की ओर है लेकिन अब स्थितियों में बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा। आगे उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अल्पसंख्यक समाज के धरोहरों को आगे बढ़ाने का काम किए हैं। श्री करीम ने कहा कि हम सभी मिलकर माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत बनाने का काम करेंगे।

जद(यू0) की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से राजद के प्रदेश महासचिव समरेन्द्र कुणाल,अब्दुल गनी,मो0 शम्मी,विनोद साह, मो0 सगीर शेरशाह एवं ललित कुमारी सहित कई वरिष्ठ लोग थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed