नेउरा,18 अप्रैल 2024

बीते मंगलवार रात को प्रखंड अंतर्गत नेउरा थाना को गुप्त सूचना मिली की बिहटा की ओर से एक तीन चक्का मालवाहक टेम्पू आ रहा है जिस पर शराब लदा हुआ है, इसके बाद नेउरा थाना प्रभारी राजेश पाण्डेय के आदेश पर वाहन जांच के क्रम में एक टेंपो को पुलिस द्वारा इसारा किया गया रुकने का लेकिन पुलिस को देखते ही टेम्पू मे सवार दोनों लोग भागने लगे, पुलिस के टीम ने उन दोनों लोगों को पकड़ लिया,

जांच के क्रम में पाया गया की टेम्पू पर 191.50लीटर अंग्रेजी शराब जो किंगफिशर कंपनी का है उसे जप्त किया गया , टेम्पू पर सवार गिरफ्तार दोनों लोगो की पहचान पीहू कुमार पिता राम दयाल सिंह एवं विशाल कुमार पिता शैलेश राय थाना फतुहा , जब दोनों से प्रभारी राजेश पाण्डेय ने पूछताछ किया तो पता चला की पीछे से एक मोटरसाइकिल पर देवेंद्र शाह नाम का एक व्यक्ति जो की मोहनपुर थाना राघोपुर का है जो की लाइनर का काम करता है, देवेंद्र साह का पुत्र मनीष कुमार को देने के लिए तीनों लोग अंग्रेजी दारू लेकर जा रहे हैं, तीनों लोगों को गिरफ्तार किया गया एवं कानूनी प्रक्रिया करते हुए जेल भेज दिया गया!

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed