बिहार शरीफ,24 अप्रैल 2024

गोवा के राज्यपाल पी एस श्रीधरन पिल्लई अपने पत्नी के.रीता के साथ एक दिवसीय भ्रमण पर नालन्दा पहुँचे ,नालन्दा पहुंचने पर अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर के परिसदन में जिला प्रशासन द्वारा गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया, तदुपरांत सुरक्षा व्यवस्था के वीच प्राचीन नालन्दा विश्विद्यालय के भग्नावशेष परिसर पहुँचे, और बारीकी से सभी मोनेस्ट्री का घूम घूम कर अबलोकन किया,

वहीं स्थानीय गाइड कमला सिंह के द्वारा इससे जुड़े इतिहास की जानकारी ली।खंडहर अबलोकन के उपरांत उन्होंने कहा कि यह काफी ही अद्भुत और हमारे देश का एक सांस्कृतिक विरासत है।हम अपने राष्ट्र की इस प्रकार की संपत्तियों को हमेशा महत्व देगें,भगवान ने हमे संपति दी है जो हमेशा के लिये है,किसी राजनीतिक उद्देश्य के लिए नही है।श्री पिल्लई ने कहा कि जिस समय यह विश्विद्यालय जीवंत था ,हम शिक्षा और ज्ञान के क्षेत्र में शीर्ष पर थे।पुर्तगाली, ब्रिटिश,फ्रांसीसी ,फ़ारसी लोगों ने पूरे भारत पर आक्रमण किया और उनका लक्ष्य इसे बर्बाद करने की थी,और इस विश्वविद्यालय को निशाना बनाया।हम अपने संस्कृति के बदौलत ही G20 में दर्जा प्राप्त किये है।जिससे मैं बहुत खुश हूं,जैन धर्म ,हिन्दू धर्म तथा अन्य सभी धर्म मुख्य रूप से सनातन के लिये जाने जाते हैं। जी 20 में आये हुए सभी लोगों का हमलोगों ने स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि हिमालय से कन्याकुमारी तक भारत की संस्कृति फैली है।जब हम सबसे दक्षिणी देश मे जाते हैं तो वहाँ रामेश्वरम में भगवान रामचंद्र जी का मंदिर है ,वहाँ काशी का बालू एवं गंगाजल पूजा के लिए जाता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.