पटना, 10 अक्टूबर, 2024

स्वास्थ्य व कृषि मंत्री मंगल पाण्डेय ने महाशक्ति दुर्गा के नव रूपों के उपासना के महापर्व नवरात्रि व असत्य पर सत्य के विजयपर्व दशहरा पर पद्रेश एवं देशवासियों को अपनी शुभ मंगलकामनाएं दी है।

श्री पाण्डेय ने कहा है कि माँ दुर्गा प्रदेशवासियों एवं देशवासियों के जीवन को सुखद व समृद्धिदायक बनाएं। महिला सशक्तिकरण के जरिए देश व प्रदेश में एनडीए की सरकार माँ दुर्गा के नवरुपों को सच्चे अर्थों में साकार कर रही हैं।

नवरात्रि की उपासना का सच्चा सन्देश बेटियों को बचाने, पढ़ाने व आगे बढ़ाने में छुपा है, जिसे केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार अभियान के रूप में चला रही है। इस पावन पर्व के अवसर पर उन्होंने समाज के सभी वर्गों से शांति व सौहार्द बनाये रखने की भी अपील की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.