पटना 25 अगस्त 2026

केंद्रीय संचार ब्यूरो, छपरा द्वारा मंगलवार को राज हाई स्कूल, डुमरांव में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्पाद अधीक्षक, बक्सर अशरफ जमाल, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी आर.बी. प्रसाद, अधिवक्ता मनोज श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

विषय प्रवेश करते हुए केंद्रीय संचार ब्यूरो, पटना के अमरेंद्र मोहन ने कहा कि आज का कार्यक्रम युवाओ के बीच नशा मुक्त विकसित भारत अभियान के तहत आयोजित किया जा रहा है।कार्यक्रम के माध्यम से विभाग का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करना है।उन्होंने बताया कि इसकी शुरुआत व्यापक रूप से हो चुकी है।उन्होंने सभी को नशा मुक्त भारत का संकल्प दिलवाया।

वही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डुमरांव डॉ आर बी प्रसाद ने कहा कि किसी भी प्रकार का नशा मानव जीवन के लिए खतरा है।बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने शराब बंदी लागू कर के इसको काफी हद तक ठीक करने का सफल प्रयास किया जो हमें दिखाता है। डॉ प्रसाद ने बताया कि मुंह का कैंसर का काफी हद अपने पाँव पसार रहा है। बिहार में खैनी एक बड़ी वजह है।पूरे विश्व में प्रतिशत को देखा जाए तो बिहार में कुछ ज्यादा है। नशा सामाजिक और आर्थिक रूप से परिवारों को बर्बाद कर रहा है। युवा पीढ़ी को इससे बचना चाहिए। नशीले चीजों का प्रभाव तुरंत नहीं दिखता है इसमें समय लगता है तब तक देर हो चुकी होती है।

वही कानूनी पक्ष पर बोलते हुए वरीय अधिवक्ता, बक्सर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि 35 वर्ष के कम के युवा इसका शिकार हो रहे है। उन्होंने बताया कि पकड़े जाने पर 6 माह से 1 वर्ष तक की सजा का प्रावधान है।बक्सर जिले में दो एक्साइज कोट है जहां काफी मामले आते है।हमे अपने समाज को ठीक करना है तो नशे का बहिष्कार करना होगा।जो भी नशीले पदार्थों के सेवन को छोड़ना चाहता है सरकार उसके लिए अवसर प्रदान करती है।यदि नशे से जुड़ा किसी भी प्रकार का मामला संज्ञान में आता है तो आप 112 पर सूचना जरूर दे।

कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी सर्वजीत सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में जागरूकता एक सफल साधन है नशा मुक्ति के दिशा में।इसकी शुरुआत खुद से और अपने घर से करने होगी।बच्चों से उन्होंने कहा कि आप अपने घर या आसपड़ोस में यदि किसी को नशा करते देखे तो टोके जरूर और उसके दुष्प्रभाव की जानकारी दे। 2047 तक माननीय प्रधानमंत्री जी का विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जा हमारा युवा मजबूत और सशक्त होगा। विकसित भारत के लिए नशा मुक्ति युवा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्पाद अधीक्षक,बक्सर अशरफ जमाल ने कहा कि भारत सरकार और राज्य सरकार का संकल्प है कि नशा मुक्त हो हमारा समाज।किसी भी देश के लिए मानव संसाधन काफी महत्वपूर्ण होता है। मानव संसाधन तभी सुदृण और मजबूत होगा जब वह स्वस्थ रहे और नशें से मुक्त हो। नशा समृद्धि से भी आता है लोगों को लगता है कि अब जबकि वह समृद्ध हो चुके हैं तो कुछ अलग करना चाहते हैं जिससे कभी-कभी इस लत के ज़द में भी आ जाते है।बिहार में शराब बंदी ने परिवारों को उजड़ने से बचाया है। नशा एक वैन ट्रैक है वापस होना काफी कठिन होता है। इसलिए सावधान और सतर्क रहना आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सही जवाब देने वाले बच्चों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वही केंद्रीय संचार ब्यूरो के पंजीकृत सांस्कृतिक की दाल ने गीत एवं नाटक से बच्चों को जागरूक किया। कार्यक्रम में शामिल सभी ने हस्ताक्षर अभियान में भी हिस्सा लिया।

इस अवसर पर विभाग के अशोक कुमार विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य शांतिश कुमार उपाध्याय सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.