पटना, 25 अगस्त 2026

बिहार सरकार की योजना “सक्षम सम्मान, जीवन आसान” के अंतर्गत विद्यार्थियों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं उन्हें आवश्यक सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से बी. डी. कॉलेज, पटना में मंगलवार को “विद्यार्थी सहयोग शिविर” का आयोजन किया गया।

शिविर का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दिवाकर प्रसाद के संरक्षण एवं नोडल पदाधिकारी के निर्देशन में किया गया। शिविर में विद्यार्थियों से प्राप्त विभिन्न शैक्षणिक एवं अन्य समस्याओं पर आवश्यक विचार-विमर्श करते हुए नियमानुसार कार्रवाई एवं समाधान किया गया।

शिविर में प्रो. शत्रुघ्न शरण सिंह, डाॅ. बिनोद कुमार, डाॅ. निखिलानंद ठाकुर, डॉ. राजीव कुमार (राजनीतिक विज्ञान), डॉ. राजीव कुमार, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. स्वर्णा कुमार, डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. कुमारी मोनिका, डॉ. सुजान दत्ता, डॉ. रवि रंजन, डॉ. विनीता तिवारी एवं डॉ. नंदिनी नारायण सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

शिविर में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत समस्याओं एवं आवेदनों पर आवश्यक विभागीय विमर्श करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की गई। आज की रिपोर्ट के अनुसार कुल 08 मौखिक समस्याएँ प्राप्त हुईं, जिनका आवश्यक समाधान किया गया। लिखित रूप में प्राप्त आवेदन एवं लंबित आवेदन की संख्या शून्य रही।

महाविद्यालय प्रशासन ने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान, उनके हितों की रक्षा तथा उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग उपलब्ध कराने के लिए इस प्रकार के विद्यार्थी सहयोग शिविर आगे भी प्रभावी रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.