पटना 25 अगस्त 2026
मंगलवार को पटना में अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने पहुंचे BPSC अभ्यर्थियों पर पुलिस द्वारा की गई बर्बर कार्रवाई बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज कर उनकी आवाज दबाने की कोशिश लोकतांत्रिक मूल्यों का खुला उल्लंघन है।

बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) पहुंचकर पुलिस कार्रवाई में घायल हुए छात्रों का हालचाल जाना। उन्होंने घायल छात्रों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में अपने अधिकारों और भविष्य के लिए आवाज उठाने वाले छात्रों के साथ सरकार का यह रवैया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। छात्रों की समस्याओं का समाधान संवाद और संवेदनशीलता से होना चाहिए, न कि लाठी और दमन से।

उन्होंने कहा कि BPSC अभ्यर्थी अपने भविष्य और रोजगार से जुड़े सवाल उठा रहे हैं। उनकी आवाज सुनने के बजाय उन पर पुलिस की कार्रवाई करना सरकार की असंवेदनशीलता को दर्शाता है।
छात्र सवाल पूछें तो लाठी, हक मांगें तो दमन—क्या यही सम्राट का ‘सुशासन’ है?
उन्होंने सरकार से मांग की कि घायल छात्रों का समुचित इलाज सुनिश्चित किया जाए, पुलिस की बर्बर कार्रवाई की निष्पक्ष जांच हो तथा शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे BPSC अभ्यर्थियों की मांगों पर तत्काल संवाद स्थापित कर उचित समाधान निकाला जाए।
![]()
