पटना,09 सितम्बर 2026

बिहार जद (यू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने बुधवार को बयान जारी कर कहा कि स्वास्थ्य मंत्री निशांत के नेतृत्व में प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था ऐतिहासिक सुधार की दिशा में तेजी से आगे बढ़़़ रही है। इसी क्रम में बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पतालों में संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक, सीनियर रेजिडेंट/ट्यूटर एवं जूनियर रेजिडेंट के मानदेय में वृद्धि का निर्णय लिया गया है।

श्री कुशवाहा ने कहा कि चिकित्सा शिक्षक और रेजिडेंट डाॅक्टर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ चिकित्सा शिक्षा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मा0 स्वास्थ्य मंत्री निशांत द्वारा उनके योगदान को सम्मान देने और उन्हें प्रोत्साहन प्रदान करने की दिशा में लिया गया यह निर्णय महत्वपूर्ण एवं सराहनीय कदम है। इससे चिकित्सा क्षेत्र में कार्यरत विशेषज्ञों और चिकित्सकों का मनोबल बढ़ेगा तथा सरकारी चिकित्सा संस्थानों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को और मजबूती मिलेगी।

उन्होंने बताया कि मानदेय में वृद्धि के बाद अब प्राध्यापक को ₹2.07 लाख, सह-प्राध्यापक को ₹1.55 लाख, सहायक प्राध्यापक को ₹1.25 लाख, सीनियर रेजिडेंट/ट्यूटर को ₹1.15 लाख तथा जूनियर रेजिडेंट को ₹75 हजार प्रतिमाह मानदेय मिलेगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद से ही निशांत स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने और हर जरूरतमंद व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में लगातार महत्वपूर्ण कदम उठा रहे हैं। उनके दूरदर्शी नेतृत्व और निरंतर प्रयासों से बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई गति मिली है और यह जनता की अपेक्षाओं एवं आकांक्षाओं के अनुरूप निरंतर सुदृढ़़ हो रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.