पटना, 07 दिसम्बर 2022
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में अपने एक माह के वेतन का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के प्रभारी अधिकारी – सह – मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार को सौंपा।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों, समाज के समृद्ध एवं समर्थ लोगों से भी मुख्यमंत्री राहत कोष में अधिक से अधिक राशि दान करने की अपील की ताकि आपदा की स्थिति में प्रभावित लोगों की अधिक से अधिक मदद की जा सके।

बताते चलें कि आपदा के वक्त नागरिकों को आर्थिक मदद देने के लिए सरकार ने मुख्यमंत्री राहत कोष जैसे फंड की व्यवस्था की है। सरकार का इस कोष पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं होता ,इस कोष का संचालन ट्रस्ट के माध्यम से इनका किया जाता है । जिससे सरकार के वित्तीय लेनदेन पर असर नहीं पड़ता है। इस कोष के लिए फंड चंदे और दान के द्वारा जुटाया जाता है। जिसमे हर आम नागरिक भी अपनी हैसियत के मुताबिक योगदान कर सकता है। मुख्यमंत्री राहत कोष से आपदा की स्थिति में लोगों की आर्थिक सहायता की जाती है।महामारी के दौरान मुख्यमंत्री विशेष सहायता के रूप में लगभग 21 लाख लोगों के खाते में एक-एक हजार रुपये भेजे गये। कोरोना से मौत होने पर उनके आश्रितों को चार लाख रुपये की मदद इसी फंड से किया गया था। मिली जानकारी के अनुसार लॉकडाउन से अब तक मुख्यमंत्री राहत कोष से लगभग 445 करोड़ से ज्यादा की सहायता लोगों को दी गई है।