मुंबई,07 दिसंबर 2022

रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सर्कस ‘ को लेकर काफी चर्चे में हैं। बुधवार को मेकर्स ने फिल्म का फर्स्ट लुक जारी कर दिया। मेकर्स ने बुधवार को फिल्म के एक गाने का टीज़र जारी किया। यह गाना ‘करंट लगा रे ‘ है। पूरा गाना कल यानि गुरुवार को रिलीज़ होगा। रणवीर के फैंस को उनके इस गाने का टीज़र काफी पसंद आ रहा है।

एक्टर रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया में इस गाने के टीजर को शेयर किया है। इस टीजर में लिखा हुआ है कल रिलीज होगा नया गाना ‘करंट लगा रे’। सोसल मीडिया पर उनके फैंस उन्हें बधाइयाँ दे रहे हैं। हालाँकि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ‘करंट लगा रे ‘ फिल्म का एक आइटम सांग है। जिसमे रणवीर सिंह के साथ एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण परफॉर्म करती नजर आ रही हैं।
बताया जा रहा है कि ‘सर्कस ‘ कॉमेडी फिल्म है। जिसमे रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े,जैकलीन फर्नांडीज, और सिद्धार्थ जाधव मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इनके अलावा फिल्म में जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, व्रजेश हिरजी, विजय पाटकर, सुलभा आर्य, मुकेश तिवारी, अनिल चरणजीत, अश्विनी कालसेकर और मुरली शर्मा भी नजर आएंगे। सूत्रों कि मने तो रोहित शेट्टी के निर्देशन में बानी इस इल्म में रणवीर सिंह के साथ वरुण शर्मा डबल रोल में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म ‘सर्कस ‘ संजीव कुमार की 1982 में रिलीज़ हुई सुपर हिट फिल्म ‘अंगूर ‘ का रीमेक है।सूत्रों की मने तो इसी महीने 23 दिसंबर को रिलीज़ होने वाली इस फिल्म में अजय देवगन और काजोल भी स्पेशल अपीयरेंस होगा।
बहरहाल इस गाने के टीजर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। रणवीर और दीपिका के फैंस दोनों की जोड़ी को एक बार फिर साथ देखकर बहुत एक्साइटिड हैं और फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.