पटना 25 जुलाई 2026

खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड स्थित कन्या मध्य विद्यालय, भूतौली में गुरुवार को मध्याह्न भोजन में कीड़ा मिलने के मामले में शिक्षा विभाग ने त्वरित कार्रवाई की है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के निर्देश पर प्राथमिक जांच के बाद विद्यालय की हेडमास्टर संजुला कुमारी को निलंबित कर दिया गया है।

वहीं खाना बनाने वाली चारों रसोइया सह सहायक – सुलेखा देवी, मनोरमा देवी, अनिला देवी और नीलम देवी की सेवा समाप्त कर दी गई है। उनके स्थान पर नए रसोइयों के चयन का निर्देश दिया गया है।इस मामले में प्रखंड साधनसेवी वचनदेव कुमार के मानदेय में 25 प्रतिशत की कटौती कर उन्हें जिला मुख्यालय में योगदान देने को कहा गया है। साथ ही मध्याह्न भोजन योजना के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) के विरुद्ध आरोप पत्र गठित करने का आदेश भी जारी किया गया है।प्रारंभिक जांच में लापरवाही की शिकायत सही पाई गई है।

इस संबंध में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि “मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता और बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। लापरवाही के मामलों में दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।”

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.