पटना, 10 अक्टूबर 2026
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित राज्यस्तरीय सेवा चित्र एवं भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को शनिवार को सम्मानित किया जाएगा।

राजधानी के बापू सभागार में होने वाले कार्यक्रम का उद्घाटन केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी करेंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथि दोनों उप मुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी करेंगे। श्री जोशी देशरत्न मार्ग स्थित संवाद में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक में भी भाग लेंगे।

बापू सभागार के कार्यक्रम में भारत सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अपर सचिव सहित शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की भी मौजूदगी रहेगी।

कार्यक्रम के दौरान सेवा चित्र और भाषण प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही विद्यार्थियों में सेवा, संवेदना, रचनात्मकता और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा।

स्वच्छता सेवा अभियान की करेंगे शुरुआत
केन्द्रीय शिक्षा मंत्री शनिवार की सुबह 7 बजे गांधी मैदान स्थित बापू की प्रतिमा के पास स्वच्छता सेवा अभियान की भी शुरुआत करेंगे।
![]()
