पटना,10 अक्टूबर 2026
सेवा ही संकल्प मुहिम के तहत शनिवार की सुबह केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी और प्रदेश के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने गांधी मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास खुद झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान चलाया। इससे पहले दोनों नेताओं ने महात्मा गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री श्री तिवारी ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता को अंगीकार करने की शपथ दिलाई। उन्होंने लोगों से स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने की अपील की। दोनाें नेताओं ने सफाईकर्मियों से बात कर उनके साथ तस्वीर भी खिंचवाई।

कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के सचिव राजीव रौशन, विशेष सचिव धर्मेंद्र कुमार, बिहार शिक्षा परियोजना के राज्य परियोजना निदेशक नवदीप शुक्ला, माध्यमिक शिक्षा निदेशक नितिन कुमार सिंह, प्राथमिक शिक्षा निदेशक कुमार निशांत विवेक, बीएसईआईडीसी के प्रबंध निदेशक अभिषेक पलासिया, मिड डे मील योजना के निदेशक विनायक मिश्र सहित विभाग के प्रमुख पदाधिकारी और आमजन उपस्थित रहे।


![]()
